आमतौर पर नये Users या जानकारी के अभाव में लोग CPU को ही कम्प्युटर समझने लगते हैं.\मगर ये गलत हैं CPU तो कम्प्युटर का एक छोटा-सा मगर एक बहूत ही महत्वपूर्ण अंग हैं\ जो motherboard में लगा रहता हैं.
CPU अपना कार्य तीन सहायक उपकरणों की सहायता से पूरा करता हैं\ जिनके नाम नीचे दिये जा रहे हैं\
- Memory
- Control Unit
- ALU
1. Memory
Memory को आप कम्प्युटर का गोदाम या भंडार ग्रह भी समझ सकते हैं. क्योंकि इसमे Data को Store किया जाता हैं. CPU प्राप्त निर्देशों और डाटा को पहले अपनी स्मृति में भंडारित करता हैं और फिर दुबारा Data को Process करने के बाद भी उसे Memory में ही Store करता हैं. जिसे User कभी इस्तेमाल कर सकता हैं |
इस कार्य के लिए कम्प्युटर अलग-अलग Memory काम मे लेता हैं. जिस Memory में Unprocessed Data (Input) रखा जाता हैं उसे प्राथमिक स्मृति (RAM) कहा जाता हैं. और जिस Memory में Processed Data (Output) भेजा जाता हैं उसे द्वितीयक स्मृति (ROM) कहा जाता हैं
2. Control Unit
Control Unit जिसे CU भी बोलते हैं कम्प्युटर का Manager होता हैं. जो सभी Operations को नियत्रिंत करता हैं| Control Unit Memory, Logical Unit, Input & Output Devices को बताता हैं कि किसी प्रोग्राम से प्राप्त निर्देशों का किस प्रकार पालन करना हैं|
Control Unit Memory से निर्देश प्राप्त करती हैं और उसे Decode करके Central Processor को भेज देती हैं. फिर उस Particular Event को Process किया जाता है| और यह प्रकिर्या चलती ही रहती हैं|
3. ALU
ALU का पूरा नाम Arithmetic Logical Unit हैं. यह Unit सिर्फ दो कार्य करती हैं. पहला डाटा पर गणितिय क्रिया करना. और दूसरा, परिणाम देना. ALU CPU की सबसे Complex और Important Part इकाई होती हैं|
ALU गणितीय क्रियाओं में जोड, घटाव, गुणा, भाग आदि करता हैं. और निर्णय देने के लिए डाटा का मिलान, तुलना करना, छांटना आदि कार्य करता हैं. फिर किसी निर्णय पर पहुँचता हैं. जिसे Output कहा जाता हैं | एक काम पूरा होने के बाद पुन: दूसरा काम करने के लिए यह प्रक्रिया दोहराई जाती हैं
|
No comments:
Post a Comment