Monday, 9 March 2020

computer सॉफ्टवेयर क्या होता हैं

सॉफ्टवेयर क्या होता हैं – What is Software in Hindi?

सॉफ्टवेयर, निर्देशों तथा प्रोग्राम्स का वह समूह है जो कम्प्युटर को किसी कार्य विशेष को पूरा करने का निर्देश देता हैं. यह युजर को कम्प्युटर पर काम करने की क्षमता प्रदान करता हैं. सॉफ्टवेयर के बिना कम्प्युटर एक निर्जीव हैं.
Software को आप अपनी आंखों से नही देख सकते हैं. और ना ही इसे हाथ से छूआ जा सकता हैं. क्योंकि इसका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता हैं. यह एक आभासी वस्तु हैं जिसे केवल समझा जा सकता है यदि आपके कम्प्युटर में सॉफ्टवेयर नहीं होगा तो आपका कम्प्युटर मृत प्राणी के समान होगा. जो केवल लौह और अन्य धातुओं से बना एक बक्सा मात्र रह जाएगा.
यदि आपके Computer में Browsers नही होता तो आप इस Lesson को नही पढ़ सकते थे. इसके अलावा MS Office, Photoshop, Adobe Reader, Picasa सभी Software है, जो आपको Computer पर अलग-अलग कार्य करने के योग्य बनाते है.
सॉफ्टवेयर आपके कम्प्युटर में जाना फूँकता हैं. उसे काम करने के योग्य बनाता हैं. और सॉफ्टवेयर की मदद से ही आप कम्प्युटर से अपना मन पसंद कार्य करवा पाते हैं| 

सॉफ्टवेयर के विभिन्न प्रकार – Types of Software in Hindi

हम कम्प्युटर का उपयोग विभिन्न कामों के लिए के लिए करते हैं. और ये सभी प्रकार के काम केवल एक सॉफ्टवेयर की मदद से पूरे नही किये जा सकते हैं.
इसलिए काम की जरुरत के हिसाब से अलग-अलग सॉफ्टवेयर बनाये जाते हैं. अध्ययन की सुविधा के लिए सॉफ्टवेयर के दो मुख्य वर्ग बनाए हैं| 
 1. सिस्टम सोफ्टवेयर 
2. Application software 
                                                       (system  software)
System Software वह Software है जो Hardware का प्रबंध एवं नियत्रंण करता है और Hardware एवं Software के बीच क्रिया करने देता है. System Software के कई प्रकार है.

1.1 Operating System  (OS)

Operating System एक ऐसा कम्प्युटर प्रोग्राम होता है जो अन्य कम्प्युटर प्रोग्रामों का संचालन करता है. Operating System उपयोक्ता तथा कम्प्युटर के बीच मध्यस्थ का कार्य करता है. यह हमारे निर्देशो को कम्प्युटर को समझाता है   

 Operating System  (OS)  चार प्रकार के होते है 
  • Windows
  • Mac OS
  • Linux
  • Android


2. Application Software

Application Software को End User सॉफ़्टवेयर कहा जा सकता है, क्योंकि इसका सीधा संबंध उपयोक्ता से होता है. इसे ‘Apps’ भी कहते है. Application Software उपयोक्ता को किसी विशेष कार्य को करने कि आजादी देते है. इनके कई प्रकार है.

2.1 Basic Application

Basic Applications को सामान्य उद्देशीय सॉफ़्टवेयर (General Purpose Software) भी कहा जाता है. यह सामान्य इस्तेमाल के सॉफ़्टवेयर होते है. इनका उपयोग हम रोजमर्रा के कार्यों के लिए करते है.
किसी भी क्म्प्युटर उपयोक्ता को कम्प्युटर पर कार्य करने के लिए Basic Application का इस्तेमाल तो आना ही चाहिए. नीचे कुछ General Purpose Software के नाम दिए जा रहे हैं.
  • Word Processing Programs
  • Multimedia Programs
  • DTP Programs
  • Spreadsheet Programs
  • Presentation Programs
  • Graphics Application
  • Web Design Application

2.2 Specialized Application

Specialized Application को विशेष उद्देशीय सॉफ़्टवेयर (Special Purpose Software) भी कहा जाता हैं. इन सॉफ़्टवेयर को किसी खास उद्देश्य के लिए बनाया जाता है. इनका इस्तेमाल भी किसी कार्य विशेष को करने के लिए होता है. नीचे कुछ विशेष उद्देश्य के लिए बनाये गए प्रोग्राम्स के नाम दिए जा रहे हैं.
  • Accounting Software
  • Billing Software
  • Report Card Generator
  • Reservation System
  • Payroll Management System

No comments:

Post a Comment

Modem क्या है 1 -और कितने प्रकार के होते हैं====!

Modem का Full Form होता है “Modulator / Demodulator.” यह एक ऐसा hardware component होता है जो की allow करता है एक computer या दुसरे device क...