
pankaj sir
BCA Course- कोर्स, कॉलेज, योग्यता, फीस, कैरियर स्कोप , फ्रेंड्स आज की इस पोस्ट में हम आपको BCA Course की जानकारी देंगे, कि BCA Course Kya hai। BCA me career कैसे बनायें। BCA Course Fees क्या है। BCA Course कंहा से करें। Best BCA college इंडिया में कौन से हैं। किस कॉलेज से बीसीए कोर्स करें। After BCA Course इसमे कैरियर के ऑप्शन क्या है। यानी कि इस पोस्ट में हम BCA Course की फुल इन्फॉर्मेशन देंगे
BCA Course Details In hindi
बीसीए की फुल फॉर्म Bachelors in Computer Application है। यह तीन बर्षीय कंप्यूटर एप्पलीकेशन का अंडरग्रेजुएट कोर्स है। इसमे 6 सेमेस्टर होते हैं।BCA (Bachelors in Computer Application) कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छा है, जो आईटी सेक्टर या कंप्यूटर साइंस में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। BCA course के अंतर्गत डाटाबेस, डेटा स्ट्रक्चर, नेटवर्किंग, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे C, C++, जावा आदि की जानकारी दी जाती है
Career Scope in BCA
वर्तमान समय मे कंप्यूटर और इंटरनेट मानव जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। लगभग हर सेक्टर में इंटरनेट और कंप्यूटर की मदद से काम लिया जा रहा है। कंप्यूटर और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के बढ़ते स्कोप के कारण इस सेक्टर में एक्सपर्ट लोगों की काफी डिमांड बढ़ रही है। BCA Course के माध्यम से कंप्यूटर इंजीनियर या सॉफ्टवेयर डेवलपर, सॉफ्टवेयर डिज़ाइनर या प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में आकर्षक कैरियर बनाया जा सकता है।
आईटी सेक्टर में आप इंडिया के अलावा विदेशों में जॉब के अवसर मिलते हैं। BCA कोर्स को पूरा करने के बाद आप मल्टीनेशनल आईटी सेक्टर की कंपनी, जैसे Oracle, IBM, इंफोसिस, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल, डेल आदि में शानदार कैरियर बना सकते हैं। आईटी सेक्टर में प्राइवेट सेक्टर में नौकरी की कमी नही है। अगर आपके अंदर थोड़ा भी टैलेंट है, तो आप बेरोजगार नही रहेंगे।
इसका कारण ये है कि आज का युग कंप्यूटर का युग है। हर काम को अंजाम देने के लिए इंटरनेट और कंप्यूटर का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार अगर आपकी रुचि कंप्यूटर साइंस में है, तो BCA Course के माध्यम से आप अपने कैरियर को नई दिशा दे सकते हैं।
इसके अलावा आप गवर्नमेंट सेक्टर में इंडियन आर्मी, पुलिस, नेवी, एयरफोर्स, बैंकिंग सेक्टर, रेलवे, एसएससी,एजुकेशन सेक्टर आदि में समय – समय पर आईटी एक्सपर्ट की वेकैंसी निकलती रहती हैं।
फिलहाल BCA एक ऐसा कोर्स है जिसकी डिमांड आज के समय मे हर फील्ड में हैं। आप किसी भी सेक्टर को ले लें, हर जगह आईटी का बोलबाला है। इस तरह हम कह सकते है कि आज के दौर में BCA Course में अच्छे कैरियर की काफी संभावनाएं मौजूद हैं।
Career Option in BCA
बीसीए कोर्स के बाद अनेक कैरियर के ऑप्शन मिल जाते हैं। आप इनमें से किसी में भी कैरियर बना सकते हैं।कंप्यूटर प्रोग्रामरवेब डिज़ाइनरएप्लिकेशन डिज़ाइनरगेम डिज़ाइनरडेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटरबिजनेस एनालिस्टइनफार्मेशन सिस्टम मैनेजरसॉफ्टवेर प्रोग्रामरसॉफ्टवेयर इंजीनियरकंप्यूटर सपोर्ट सर्विस स्पेशलिस्टसॉफ्टवेयर डेवलपरसॉफ्टवेयर टेस्टरप्रोग्रामरसॉफ्टवेयर कंसल्टेंट
Qualification For BCA Course
बीसीए कोर्स के लिए आप पीसीएम सब्जेक्ट से 12वीं कम से कम 50% अंको से पास होना चाहिए। कुछ यूनिवर्सिटी में BCA Course के लिए आवश्यक योग्यता किसी भी स्ट्रीम से 12 वीं पास हो। सरकरीं कॉलेज में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करने पर ही मिलता है। वंही कुछ गवर्नमेंट कॉलेज में एडमिशन 10+2 में प्राप्त अंको के आधार पर भी मिल जाता है। प्राइवेट कॉलेज या यूनिवर्सिटी में डायरेक्ट एडमिशन मिल जाता है।






