![]() |
| pankaj sir |
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मशीन निगम (International Business Machines Corporation) यानी IBM ने 1975 में पहला पर्सनल कंप्यूटर बनाया, जिसे व्यक्तिगत कंप्यूटर या पर्सनल कंप्यूटर (Personal Computer) कहा गया। यह एक माइक्रोप्रोसेसर तकनीक थी, जो किसी भी व्यक्ति के लिए घर या कार्यालय में उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया छोटा और अपेक्षाकृत सस्ता कंप्यूटर था। माइक्रो कंप्यूटर, डेस्क टॉप कंप्यूटर, लैप टॉप और टैबलेट पीसी कंप्यूटर के ही उदाहरण हैं। इसमें भी डेस्क टॉप लघु उद्योग के लिए अधिक उपयोगी माना जाता है। पीसी दुनिया भर में प्रौद्योगिकी का एक सबसे महत्वपूर्ण अंग है। पीसी की डाटा प्रोसेसिंग क्षमताओं के कारण यह डाटा को सुरक्षित रखने में अधिक उपयोगी है। साथ ही पर्सनल कम्प्यूटर्स के लिए अधिकतर सॉफ्टवेयर इसके प्रयोग की सहजता तथा यूज़र फ्रेंडली होने को ध्यान में रख कर ही बनाए गए हैं। यही कारण है कि सॉफ्टवेयर उद्योग निंरतर पर्सनल कम्प्यूटर्स के नए उत्पादों को व्यापक श्रृंखला प्रदान करता रहा है।
आज दुनिया में कई कंपनियाँ कंप्यूटर निर्माण में संलग्न हैं। इसी दौड़ में शामिल लिनोवो (Lenovo) कंपनी ने लघु व्यापारियों के लिए थिंक सेंटर का M Tiny सीरीज लॉन्च किया है। यह सीरीज़ छोटे व्यापारियों के लिए एक बेहतर उपकरण है, इसे ख़ास तौर पर बढ़ रहे बिजनेस के लिए तैयार किया गया है। ये अपग्रेड होते हुए न सिर्फ स्पेस बचाता है, अपितु आपके डेस्कटॉप को कस्टमाइज भी करता है। यह ऊर्जा का संरक्षण भी करता है। साथ ही इसे डाटा संरक्षित करने के लिए बहुत स्पेस की भी जरूरत नहीं होती है। ये डेस्कटॉप कहीं भी फिट हो सकता है। M सीरीज के Tiny डेस्कटॉप आपको कुछ भी हैंडल करने की सुविधा प्रदान करते हैं। मल्टीटास्किंग और मल्टीमीडिया से लेकर ग्राफिक डिजाइन और हाइफाइनेंस तक के काम इस कंप्यूटर से संभव है।


No comments:
Post a Comment